फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर: 31 को जारी होगी मतदाता सूची, 5.73 लाख हटे; 20 फरवरी तक अपना नाम जुड़वा सकेंगे लोग

Sat, 27 Dec 2025 02:58 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: शुक्रवार रात 12 बजे तक हुई। मैपिंग 93 प्रतिशत की हो गई है। 31.53 लाख मतदाता थे। इनमें से 5.73 लाख मतदाता वोटर लिस्ट से हटेंगे। 25.80 लाख ने फॉर्म भरकर जमा किए हैं। 
विज्ञापन
एसआईआर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) का समापन होने के साथ अब 31 दिसंबर को प्रारंभिक सूची का प्रकाशन होगा। इसके बाद एक जनवरी से 20 फरवरी तक लोग आपत्ति दर्ज कर अपना नाम जुड़वा सकेंगे। 

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि 93 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जिनका नाम या उनके पिता, दादा का नाम 2003 की मतदाता सूची में था। कुल 82 प्रतिशत फॉर्म आए हैं। 18 प्रतिशत फॉर्म नहीं आए हैं। जिनके नाम सूची से हट रहे हैं। 

निर्वाचन कार्यालय के अनुसार शुक्रवार रात 12 बजे तक हुई। मैपिंग 93 प्रतिशत की हो गई है। 31.53 लाख मतदाता थे। इनमें से 5.73 लाख मतदाता वोटर लिस्ट से हटेंगे। 25.80 लाख ने फॉर्म भरकर जमा किए हैं। 76 हजार मृतक पाए गए हैं। 46 हजार डुप्लीकेट हैं। परमानेटली शिफ्टेट मतदाताओं की संख्या 4.30 लाख है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Cough Syrup Case: भोला ने काले कारोबार से अर्जित की संपत्ति, आलीशान मकान और व्यावसायिक भवन की होगी कुर्की

विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत: अनंतिम सूची में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम गायब

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए बनाई गई नई अनंतिम मतदाता सूची जो पंचायतीराज विभाग की ओर से जारी की गई है, उसमें प्रत्येक गांव में सैकड़ों मतदाताओं का नाम नहीं है। इतना ही नहीं पूर्व प्रधान, बीएलओ, पत्रकारों के परिजनों के नाम मतदाता सूची से गायब है।

शुक्रवार को ग्रामीणों ने ब्लॉक कार्यालय पर बीडीओ से शिकायत दर्ज कराई। रामाश्रय अकेला, सुबेदार यादव, अरविंद कुमार गुप्ता, विनोद यादव, देवमणि त्रिपाठी, राहुल यादव आदि ने बताया कि ग्राम पंचायत जाल्हूपुर में 400, तोफापुर में 450, पूरनपट्टी में 175, तरयां में 150 बीकापुर में 125 मतदाताओं के नाम पिछली मतदाता सूची में था, लेकिन इस बार अनंतिम मतदाता सूची से गायब है।

इसी प्रकार लगभग सभीं ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची से लोगों के नाम गायब हो गए हैं। इसमें कई लोग अगले चुनाव में प्रत्याशी भी हैं। बीडीओ छोटे लाल तिवारी ने बताया कि इस तरह के गड़बड़ी की जानकारी मिली है। जिला कार्यालय से मूल पत्रावली मंगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जिनका भी नाम कट गया हो सभी लोग आधार कार्ड के साथ फार्म भर कर संबंधित बीएलओ या ब्लॉक कार्यालय में जमा कर सकते हैं किसी का नाम काटा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें