एसआईआर और एमएलसी चुनाव की तैयारी के लिए रविवार को डॉ. ओपी सिंह के आवास पर सपा महानगर की बैठक की। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने की। इसमें पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार एसआईआर के माध्यम से पीडीए के लोगों को मतदाता सूची से गायब करने की साजिश कर रही है। इसे ध्यान में रखकर मतदाता सूची पर पैनी नजर रखने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि यह एसआईआर नहीं डीआईआर है। जो नेताओं के ऊपर लगाई जाती थी और एसआईआर पीडीए के वोट बैंक पर डाका डालने के लिए लाई गई है। स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि जिन लोगों ने अब तक फाॅर्म नहीं भरे हैं, वे एक सप्ताह के अंदर फार्म जमा कर दें। पूरी ताकत के साथ समाजवादी पार्टी को बूथ लेवल पर मजबूत करने में जुट जाएं। वर्तमान भाजपा सरकार जनता की मूलभूत समस्याओं बेरोजगारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार पर कोई चर्चा नहीं करती केवल जनता को बरगला कर वोट हथियाना चाहती है। बैठक में मनोज राय धूपचंडी, प्रदीप जायसवाल, अजय चौरसिया, योगेंद्र यादव, दिलशाद अहमद, हारुन अंसारी मौजूद रहे।