फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अस्सी घाट पर सिंगल यूज पॉलीथिन के खिलाफ चलाई मुहिम, नमामि गंगे ने लोगों को किया जागरूक

Tue, 01 Apr 2025 04:04 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में अस्सी घाट पर सिंगल यूज पॉलीथिन के खिलाफ मुहिम चलाई गई। इस दौरान नमामि गंगे के सदस्यों के साथ पर्यटकों ने भी जागरूक किया। 
विज्ञापन
अस्सी घाट पर सिंगल यूज पॉलीथिन के खिलाफ चलाई मुहिम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नमामि गंगे ने अस्सी घाट पर मंगलवार को सिंगल यूज पॉलीथिन के खिलाफ मुहिम चलाई। नमामि गंगे टीम के सदस्यों के साथ पर्यटकों ने भी हाथों में स्वच्छता स्लोगन लिखी तस्वीरें और कपड़े का झोला लेकर लोगों को सिंगल यूज पॉलीथिन का उपयोग न करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। 

विज्ञापन


सुबह पूर्व नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में मां गंगा के घाट और तलहटी से पॉलीथिन सहित अन्य प्रदूषित कर रही सामग्रियों को इकट्ठा कर नगर निगम को सुपुर्द किया गया। 

गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण ही हमारी श्रद्धा की सच्ची अभिव्यक्ति है। सिंगल यूज पॉलीथिन ने हमारे पर्यावरण और माता की तरह हितकारिणी नदियों को बहुत नुकसान पहुंचाया है। 
विज्ञापन


आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला, राम नारायण सेवा संस्थान काशी से ओंमकार महादेव, प्रीती कुमारी, अभिषेक चटर्जी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें