फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: काशी में नजर आए सिंगर उदित नारायण, बाबा का लिया आशीर्वाद, देखते ही लोग बोले- हर-हर महादेव

Sun, 20 Aug 2023 08:10 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बॉलीवुड के सिंगर उदित नारायण रविवार को वाराणसी में नजर आए। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-पाठ की और बाबा का जलाभिषेक भी किया। उदित नारायण को देखने लोगों की भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन
Varanasi: काशी में नजर आए सिंगर उदित नारायण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के प्रख्यात पार्श्वगायक उदित नारायण ने रविवार को श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने दर्शन-पूजन करके बाबा से आशीर्वाद मांगा। गदर-2 की सफलता पर उदित नारायण ने बाबा दरबार में मत्था टेका। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक ने षोडशोपचार पूजन कराया। इसके बाद उन्हें प्रसाद, अंगवस्त्रम और रुद्राक्ष की माला भेंट की।

विज्ञापन


कॉरिडोर के भव्य और दिव्य स्वरूप को देख उदित नारायण खुश नजर आए। मंदिर में हर हर महादेव के जयघोष के साथ फैंस ने उनका स्वागत किया। उन्होंने हाथ जोड़कर फैंस का अभिवादन स्वीकार किया।

1980 में अपने कॅरिअर की शुरुआत करने वाले उदित नारायण ने हजारों गीतों को स्वर देकर लोगों को अपना मुरीद बनाया है। उनको फिल्मफेयर व राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के अलावा पद्म सम्मान मिला है। उन्होंने कई भाषाओं में गीतों को स्वर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Y20 Summit: मैक्सिको के लुईस को भाया बनारस, कहा-'सोशल मीडिया पर देखा था, लेकिन उससे कहीं ज्यादा सुंदर है शहर'
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें