फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hansraj Raghuvanshi: महादेव की भक्ति में डूबे हंसराज रघुवंशी, काशी विश्वनाथ धाम में किए दर्शन- पूजन

Tue, 04 Nov 2025 01:37 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Kashi Vishwanath Temple: प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी ने काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन- पूजन किए। इस दौरान वे काफी प्रसन्न दिखे। 
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम में गायक हंसराज रघुवंशी व अन्य - फोटो : मंदिर प्रशासन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी मंगलवार को काशी पहुंचे। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन- पूजन किए। बाबा के दर्शन के बाद हंसराज काफी प्रसन्न दिखे। इस दौरान उन्होंने अपनी टीम के साथ फोटो भी खिंचवाई। गंगा महोत्सव में गायक हंसराज रघुवंशी आज अपने भजनों से श्रोताओं को भक्ति रस से ओत-प्रोत करेंगे। 
विज्ञापन


'मेरा बोला है भंडारी' गीत से पॉपुलर प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी भगवान शिव के भक्ति में रमे रहते हैं। सोशल मीडिया पर हंसराज रघुवंशी की काफी फैन फॉलोइंग हैं। गंगा महोत्सव में गायक हंसराज रघुवंशी अंतिम दिन यानी आज अपने भजनों से श्रद्धा और भक्ति का भाव जगाएंगे। उनके काशी आगमन को लेकर उनके फैन काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें