फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइन सिटी कंपनी के निदेशकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रियल इस्टेट क्षेत्र की कंपनी साइन सिटी के प्रबंधकों और निदेशकों द्वारा एक प्लाट देने के नाम पर 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में किरहिया रोड खोजवा निवासी एक महिला ने कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। फुलवासी देवी के अनुसार, वर्ष 2015 में वह राजातालाब में एक आवासीय प्लाट लेने के लिए 1,70,708 रुपये का भुगतान की थी। भुगतान के बाद भी प्लाट देने और आनाकानी करने पर पीडि़ता ने कंपनी के प्रबंधक अनिल मिश्रा, आफताब श्रीवास्तव व गौरव, निदेशक एनुल रशीद, नसीम और अन्य तीन एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के लिए कैंट थाने में तहरीर दी। गौरतलब है कि धोखाधड़ी के मामले में पहले से ही इस कंपनी के खिलाफ दर्जन भर से ज्यादा मुकदमा दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें