फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सिंधी समाज ने निकाली झूलेलाल ध्वजा यात्रा

विज्ञापन
सिंधी समाज के द्वारा पावन कार्तिक मास में भगवान झूलेलाल जी की भव्य ध्वजा यात्रा निकाली गई। संव - फोटो : 1
विज्ञापन
वाराणसी। कार्तिक मास में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल की पूजन अर्चन किए। बृहस्पतिवार को ध्वजा यात्रा निकाली। लक्सा स्थित झूलेलाल मंदिर से यात्रा निकालकर भगवान झूलेलाल और हिंगलाज माताजी की प्रतिमा के समक्ष दीपदान और पल्लव प्रार्थना की। सिंधी समाज के प्रमुख जय प्रकाश बालानी ने भगवान झूलेलाल की ध्वजा उठाकर यात्रा का शुभारंभ किया। महिलाएं व पुरुष भगवान झूलेलाल को सुमधुर भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। मार्ग में पुष्प वर्षा के साथ स्वागत हुआ। यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर प्रेम प्रकाश आश्रम सिंधु नगर तक गई। यहां भगवान विष्णु और भगवान झूलेलाल की पूजा कर भव्य आरती हुई। यात्रा में जेपी बलानी, सुरेश तुलस्यान, अनिल शर्मा, रोहित बलानी, हेमंत केशवानी, गोपाल सचदेवा, वासुदेव नागवानी, देवानंद वाध्या, मुस्कान शर्मा, अमृता अठवानी, लीना जजानी, चंद्रा सचदेवा, मोनिका, साक्षी, किरण और ज्योति, जितेंद्र तलरेजा, सतीश छाबड़ा, घनश्याम लालवानी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें