फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: संत रविदास की आराधना के लिए निकली कीर्तन यात्रा पहुंची काशी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में लुधियाना से निकली नगर कीर्तन यात्रा बृहस्पतिवार को देर रात काशी पहुंची। यात्रा मोहनसराय से काशी में प्रवेश किया, जहां सिख पंथ के लोगों ने अगवानी की। रोहनिया, मुढैला, चांदपुर, मंडुवाडीह, महमूरगंज, रथयात्रा होकर गुरुबाग गुरुद्वारा पहुंची, जहां पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नेतृत्व में सिख पंथ के लोगों ने फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। सभी ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और अरदास किया। मुख्य ग्रंथी भाई रंजीत सिंह ने बताया कि यात्रा शुक्रवार को सुबह गुरुद्वारे से सीर गोवर्धन स्थित गुरु रविदास की जन्मस्थली पहुंचेगी। सतगुरु रविदास वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले ये यात्रा 11 नवंबर को लुधियाना से निकली थी, जो देश के विभिन्न शहरों में भ्रमण करते हुए काशी पहुंची थी। काशी से प्रयागराज, कानपुर होकर वापस लुधियाना पहुंचकर समाप्त हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें