शिव शक्ति सेवा फाउंडेशन के चार साल पूरे होने पर सोमवार को पराड़कर भवन में वार्षिकोत्सव मनाया गया। संस्थापक प्रीति रवि जायसवाल ने संस्था के कार्यों के बारे में बताया। मुख्य अतिथि आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि भारत के इतिहास में अनादिकाल से मातृशक्ति का स्थान सर्वोपरि रहा है। विशिष्ट अतिथि वीडीए सदस्य अंबरीश सिंह भोला व कुटुंब प्रबोधन मातृशक्ति प्रांत संयोजक नीता सिंह रहीं। विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गणेश वंदना, महारानी लक्ष्मी बाई के जीवन पर आधारित नृत्य, ताइक्वांडो की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम में दिलीप सिंह, दिलीप खन्ना, आचार्य वागीश दत्त मिश्रा, शिवदत्त द्विवेदी, हरदत्त शुक्ला शामिल रहीं। संचालन शिवम अग्रहरि व धन्यवाद ज्ञापन लक्ष्मी पाठक ने किया।