महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के जेके महिला हाॅस्टल में पहले से रह रहीं छात्राओं को 10 दिसंबर तक फीस जमा करनी होगी। वार्डेन कार्यालय में फीस रसीद की फोटोकॉपी जमा करनी होगी। हेड वार्डेन प्रो. नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जो छात्राएं फीस नौ और 10 दिसंबर तक नहीं जमा करतीं हैं तो उनका हॉस्टल आवंटन निरस्त किया जाएगा। हॉस्टल में ए ब्लॉक और बी ब्लॉक के कमरे तीन बेड के होंगे।