सीटीएमएस पब्लिक स्कूल भगतुआ में चल रहे तीन दिवसीय कौशल कुंभ प्रतियोगिता 2026 का समापन
- फोटो : shiv tripathi
क्षेत्र के भगतुआ में आयोजित तीन दिवसीय खेल कौशल कुंभ रविवार को संपन्न हो गया। सीटीएमएस पब्लिक स्कूल की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में 400 से ज्यादा खिलाड़ियों ने अलग अलग स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। इसमें सर्वाधिक पदक जीत ग्रीन हाउस ओवरऑल विजेता बनी। गोला फेंक में 45 किलो भारवर्ग की खिलाड़ी सिंपी ने तीन किलो का गोला 33 फीट दूर फेंक पहला स्थान हासिल किया।
समापन समारोह की मुख्य अतिथि भाजपा की प्रदेश मंत्री मीना चौबे, राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी सिमरन चंदेल और प्रियंका चंदेल ने किया। तीसरे दिन खो-खो में ग्रीन हाउस, जूनियर कबड्डी में भी ग्रीन हाउस, गोला फेंक में तेजस्वी और बालिका वर्ग में प्रीतम कनौजिया, सीनियर बालिका में रिया प्रथम स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में राजवीर सिंह, बालिका वर्ग में आकांक्षा विश्वकर्मा, 200 मीटर में मयंक यादव बालिका वर्ग में जाह्नवी यादव, सीनियर बॉयज 200 मीटर में प्रीतम कनौजिया, सीनियर बालक 100 मीटर में प्रियम बालिका में कृति राय, गोला फेंक में सिंपी यादव तीन किलो वजन को 33 फीट दूर प्रथम स्थान पर रहीं। स्वागत अंजलि तिवारी, संचालन अमित उपाध्याय, धन्यवाद ज्ञापन अंकुर चौबे ने दिया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक अमितेश तिवारी, प्रधानाचार्या ज्योति तिवारी, अजय सिंह, पवन चौबे, अजय सिंह चंदेल मौजूद रहे।