चोलापुर। अल्लोपुर गांव के रामजानकी मंदिर में शुक्रवार की रात चोरी हो गई। चोरों ने मंदिर से भगवान के चांदी के मुकुट और दानपात्र में रखी नकदी चुरा ली। शनिवार की सुबह ग्रामीणों को घटना का पता चला। ग्रामीण सुजीत जायसवाल ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सुजीत जायसवाल ने पुलिस को बताया कि चोरों ने मंदिर की लोहे की ग्रिल काटकर अंदर प्रवेश किया। उन्होंने भगवान राम, माता जानकी और लक्ष्मण जी के चांदी के मुकुटों पर हाथ साफ किया। इसके साथ ही, दानपात्र को तोड़कर उसमें रखे करीब 1000 रुपये नकद भी ले गए। चोरी हुए तीनों मुकुटों का कुल वजन लगभग 200 ग्राम बताया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम गौतम ने बताया कि आसपास के रास्तों पर पूछताछ की जा रही है। संदिग्धों से भी जानकारी ली जा रही है। संवाद