फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो, वेद, सत्यवादी और अलोभ के तिरस्कार से पृथ्वी का विनाश : शंकराचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पुरी पीठाधीश्वर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती अस्सी स्थित श्री दक्षिणामूर्ति मठ में काशी प्रवास के सातवें दिन शनिवार को अनुयायियों को आशीष दिया। उन्होंने जिज्ञासुओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया और धर्म, अध्यात्म तथा राष्ट्र से जुड़े प्रश्नों के शास्त्र सम्मत उत्तर दिए। शंकराचार्य ने पृथ्वी के सात धारक तत्वों का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि गो, धर्माचरणी ब्राह्मण, वेद, सती साध्वी देवियां, सत्यवादी, लोभ रहित और दानशील व्यक्ति ये सभी पृथ्वी के आधार हैं। पृथ्वी इन्हीं के सहारे टिकी रहती है। इन सबका आदर और संरक्षण होना चाहिए।
विज्ञापन

शंकराचार्य ने आधुनिकता के नाम पर इनके तिरस्कार को विनाश का मार्ग बताया। संध्या की गोष्ठी को प्रफुल्ल चैतन्य ब्रह्मचारी और शंकराचार्य महाभारत के नए सचिव स्वामी निर्विकल्पनंद सरस्वती ने संबोधित किया। प्रफुल्ल चैतन्य ब्रह्मचारी ने मनुष्य जीवन की सार्थकता पर प्रकाश डाला, जबकि स्वामी निर्विकल्पनंद सरस्वती ने काशी के महत्व का वर्णन किया। यज्ञोपवीत संबंधी एक प्रश्न के उत्तर में स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य कुल को परंपरागत रूप से यज्ञोपवीत धारण करने का अधिकार है। ब्राह्मणों का यज्ञोपवीत 5 वर्ष की उम्र में उत्तम है, अन्यथा 8 से 16 वर्ष के बीच। क्षत्रियों का 10 से 20 वर्ष तथा वैश्यों का 12 से 24 वर्ष के बीच होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें