फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दालमंडी चौड़ीकरण योजना का साइलेंट विरोध, दुकानें बंद; ध्वस्तीकरण के लिए कराई गई मुनादी

Fri, 16 Jan 2026 03:18 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: दालमंडी चौड़ीकरण को लेकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए शुक्रवार को मुनादी कराई गई। इस दौरान लोगों को अपने मकानों को खाली करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
दालमंडी चौड़ीकरण योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत निर्माण ध्वस्तीकरण के लिए शुक्रवार को वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) की ओर से मुनादी कराई गई। वहीं कार्रवाई को लेकर दुकानदारों ने साइलेंट विरोध किया। इस दौरान दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बंद कर विरोध किया। मुनादी के दौरान पुलिस, वीडीए, पीडब्ल्यूडी, प्रशासन की टीम मौजूद रही। लोगों को अपने मकानों को खाली करने के लिए कहा गया।

विज्ञापन


मुनादी के दौरान लाउडस्पीकर के जरिए बताया गया कि जिन 13 भवनों पर तोड़फोड़ का नोटिस जारी हुआ है, उन्हें तुरंत खाली कर दिया जाए, ताकि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा सके।  

दालमंडी चौड़ीकरण अभियान को लेकर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि अब तक 24 मकानों का रजिस्ट्रीकरण किया जा चुका है। छह मकानों को जमींदोज किया जा चुका है और पांच मकानों को तोड़ने की कार्रवाई अभी चल रही है। अब तक लगभग 14 करोड़ रुपये मुआवजा वितरित किया जा चुका है। कार्य का लक्ष्य 10 फरवरी तक पूरा करना है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Traffic Rules: 30 दिन में 2800 लोगों को समझाया, 350 ने तोड़े नियम; ईयरफोन लगाकर वाहन चलाते मिले 100 लोग
विज्ञापन


इस योजना के तहत दालमंडी की सड़क को 17 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए कुल 187 मकानों को चिह्नित किया गया है। चौक थाना में स्थापित खुले कैंप कार्यालय में 50 से अधिक लोगों ने संपर्क किया और उनके कागजातों की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें