फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: पूरेनंदा गांव में पसरा रहा सन्नाटा, सिसकती रही महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरेनंदा (बेलवां) गांव के दो सगे भाइयों सहित चार लोगों की मौत से पीड़ित परिजन उबर नहीं पा रहे हैं। हादसे के तीसरे दिन रविवार को भी गांव में सन्नाटा पसरा रहा। ग्रामीण सिर्फ सोनभद्र में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की ही चर्चा करते दिखे। वहीं, पीड़ित परिवार की महिलाओं की हालत बेसुधों जैसी है। उनका बिलखना ग्रामीणों को झकझोर कर रख दे रहा है। रिश्तेदारी और गांव की महिलाएं बड़ी ही मुश्किल से सभी को संभाले हुए हैं।
विज्ञापन

कपसेठी थाना क्षेत्र के पूरेनंदा (बेलवां) गांव निवासी धीरज शर्मा की बरात बीते 17 अक्टूबर को सोनभद्र के कुसी डौर गांव गई थी। जनवासे से कुछ दूर पहले ही बरातियों की पिकअप पलट गई थी। हादसे में पिकअप सवार पूरेनंदा (बेलवां) गांव निवासी विनय राजभर, विनय के भतीजे अरुण व आर्यन और उनके परिवार के ही प्रदीप राजभर के अलावा मेहंगदीगंज के शशि शर्मा की मौत हो गई थी। हादसे में नौ लोग घायल भी हुए थे। हालांकि हादसे के तीसरे दिन भी पीड़ित परिजनों को किसी किस्म की सरकारी मदद नहीं मिली। इसे लेकर उनके साथ ही ग्रामीणों में भी नाराजगी है। ग्रामीणों ने कहा कि जिस परिवार के लोगों की जान गई है उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। हादसे में घायल होकर जो लोग अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। इस वजह से उन्हें उपचार कराने में दिक्कत आ रही है। सरकार को मृतकों और घायलों के परिजनों की स्थिति पर गंभीरता से ध्यान देकर आर्थिक मदद करनी चाहिए। इस संबंध में एसडीएम राजातालाब गिरीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि सरकारी आर्थिक मदद के लिए लिखापढ़ी संबंधी कार्रवाई को पूरा किया जा रहा है। क्या और कितनी मदद मिलेगी, इसकी घोषणा शासन स्तर से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें