फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: परमजीत सिंह अहलुवालिया को सिख समाज ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और गुरुनानक ग्रुप ऑफ स्कूल के प्रबंधक दिवंगत सरदार परमजीत सिंह अहलुवालिया की आत्मिक शांति के लिए बुधवार को गुरुद्वारा गुरुबाग में अंतिम अरदास व कीर्तन का आयोजन किया गया। इस शोक सभा में सिख समाज के साथ-साथ शिक्षा जगत और शहर के नागरिकों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

अहलुवालिया का निधन बीते तीन अप्रैल को हुआ था। उनके गांधी नगर सिगरा स्थित आवास पर छह अप्रैल से आयोजित श्री अखंड पाठ साहिब जी का समापन (भोग) बुधवार सुबह विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इसके पश्चात दोपहर में दो घंटे तक गुरुद्वारा गुरुबाग में विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया, जिसमें रागी जत्थों ने वैराग्यमयी कीर्तन के माध्यम से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अरदास की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने स्व. परमजीत सिंह अहलुवालिया जी के निधन को समाज और शिक्षा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। कहा कि उन्होंने समाज सेवा और गुरुनानक ग्रुप ऑफ स्कूल के विकास में उनके अमूल्य योगदान को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें