फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: हिमालय से ठंडी हवाओं के चलने के संकेत मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बनारस में अब फिर से तापमान नीचे गिरेगा। हिमालय की ओर से ठंडी हवाओं के चलने का संकेत हो चुका है। बहरहाल पिछले एक सप्ताह से बनारस का तापमान थमा रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

इसके अलावा शहरी इलाकों में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गांवों में कोहरे की शुरुआत हो गई है। सुबह 6 बजे से लेकर 8 बजे तक धुंध और कोहरे छाया रहा। देर रात हवा में नमी 90 फीसदी दर्ज की गई। लखनऊ स्थित यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार ठंडी पछुआ हवाओं का प्रवाह फिर से शुरू हो सकता है। ऐसे में प्रदेश के तापमान में फिर से गिरावट की संभावना बन गई है। प्रदेश में कोई भी सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने और हवा में परिवर्तन के वजह तापमान में बढ़ोत्तरी आई थी।

सबसे प्रदूषित रहा बीएचयू
शहर का एक्यूआई 140 अंक दर्ज किया गया। अभी यलो जोन में ही बना हुआ है। सबसे ज्यादा प्रदूषित इलाका बीएचयू रहा। यहां का एक्यूआई 173 अंक, भेलूपुर का 144 अंक, अर्दली बाजार का 135 अंक और मलदहिया का 109 अंक दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें