वाराणसी स्टेशन पर भी बनेगा रोपवे स्टेशन, काशी बनेगा बड़ा स्टेशन
रेलमंत्री ने कहा कि वाराणसी रेलवे स्टेशन पर रोपवे स्टेशन भी बन रहा है। ऐसे में रोपवे और बनारस स्टेशन को जोड़कर एक प्लान बनाया जाएगा जिससे कि यात्रियों को कोई परेशानी न हो। इसी तरह काशी रेलवे स्टेशन को एक बड़ा स्टेशन बनाया जाएगा जहां से कई ट्रेनें चलाई जाएंगी। बनारस रेलवे स्टेशन से साउथ की ओर जाने वाली सभी गाड़ियों को चलाने का प्लान है। इसी तरह वाराणसी रेलवे स्टेशन पर भी रोपवे स्टेशन बनाया जाएगा।