प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने राफेल मामले में राहुल को सलाह दी कि वह 15 जनवरी से प्रयागराज में शुरू हो रहे कुंभ में आएं और संगम में डुबकी लगाकर झूठ का प्रायश्चित करें।
शुक्रवार को आयुष्मान भारत की समीक्षा बैठक में शामिल होने आए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दो साल में राहुल ने बहुत झूठ बोले हैं। राफेल पर उन जितना झूठ शायद ही किसी ने बोला हो।
मेरी उनको सलाह है कि वो प्रयागराज आएं और संगम में डुबकी लगाएं। कुंभ में 15 करोड़ लोग आने वाले हैं। इनमें एक व्यक्ति राहुल भी हों। सिद्धार्थ नाथ ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी तंज कसा।
कहा कि कमलनाथ इंदिरा गांधी के तीसरे पुत्र बताए जाते हैं। इमरजेंसी के आंदोलन में शामिल परिवारीजनों की पेंशन बंद करने का उनका फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। इमरजेंसी लगवाने में उनकी भूमिका रही है।