फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: श्याम दीवाने चल पड़े... भजनों के साथ निकाली निशान यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री श्याम मंडल की ओर से 11 दिवसीय निशान शोभायात्रा के आठवें दिन बुधवार को श्याम नाम गूंज के साथ मैदागिन स्थित पातालेश्वर मंदिर से श्याम निशान यात्रा निकाली गई। भजन मंडली ने भजनों की अमृतवर्षा की। कलाकारों ने लहर लहर लहराई रे श्याम ध्वजा लहराई रे..., हारे हारे हारे सहारा तू हारे का..., श्याम दीवाने चल पड़े..., चालो चालू भक्त खाटू श्याम... आदि भजन पेश किए। यात्रा बुलानाला, चौक, बांसफाटक, गोदौलिया, गिरजाघर होते हुए लक्सा स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। प्रभु के चरणों में निशान अर्पण किया गया। श्याम प्रभु की रंग-बिरंगे फूलों से अलौकिक झांकी सजाई गई। प्रभु की आरती उतारी कर श्याम चालीसा का पाठ हुआ। इसके पूर्व श्रीश्याम मंडल के अध्यक्ष दीपक तोदी, महामंत्री पवन कुमार अग्रवाल, सुरेश तुलस्यान, कृष्ण कुमार काबरा, मुकेश गाड़िया, पवन पांडेय, रवि कानोड़िया ने श्याम ध्वजा पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें