फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: श्याम झूलनोत्सव में जुटेंगे 11 राज्यों के श्याम भक्त, कोलकाता के कलाकार सजाएंगे झांकी

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी में 55वां श्री श्याम झूलनोत्सव 15 और 16 अगस्त को महमूरगंज स्थित शुभम लॉन में होगा। श्री श्याम मंडल वाराणसी और श्री श्याम मंडल ट्रस्ट इस महोत्सव की तैयारियों में जुटे हैं। इसमें बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, ओडिशा, बंगाल, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और झारखंड सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों से लगभग 20 श्याम मंडलों के 100 से ज्यादा श्रद्धालु अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को लक्सा स्थित श्री श्याम मंदिर में श्याम मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय अग्रवाल व श्री श्याम मंडल वाराणसी के अध्यक्ष दीपक तोदी, मंत्री पवन कुमार अग्रवाल ने श्याम झूलनोत्सव की तैयारी पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि महोत्सव का आगाज 15 अगस्त को शाम छह बजे भजनों की रसधार के साथ होगा। यह 16 अगस्त रात 10 बजे तक चलेगा। कोलकाता से सौरभ शर्मा, विवेक शर्मा, लवकुश अग्रवाल और विकास रुइया जैसे भजन गायक प्रस्तुति देंगे। कटिहार से आदर्श दाधीच, जयपुर से सागर शर्मा और दिल्ली से बंटू आदि कलाकार भी शामिल होंगे।
बाबा का अद्भुत शृंगार कोलकाता से आए 40 कारीगर करेंगे। छप्पन भोग और विभिन्न पकवानों का प्रभु को भोग लगेगा। कार्यक्रम संयोजक पंकज तोदी, श्याम सुंदर गाड़ोदिया और अजय खेमका, मीडिया प्रभारी सुरेश तुलस्यान, कीर्तनमंत्री चंदन तोदी ने बताया कि बाबा का इस अद्भुत महोत्सव में महिला शक्ति की पूर्ण सहभागिता रहेगी। मारवाड़ी युवा मंच महिला शाखा की गंगा, उदया, अन्नपूर्णा और वरुणा शाखाएं भी शामिल होंगी। बैठक में प्रमोद सराफ, संदीप शर्मा, अजय खेमका, पंकज तोदी, श्याम सुंदर गाड़ोदिया, अशोक कानोड़िया, संदीप महेश्वरी, महेंद्र जाखोड़िया, बंटी लोहिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें