वाराणसी। प्रतिबंधित कफ सिरप के मास्टरमाइंडर और मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल का कुछ लोगों के साथ मारपीट करने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा गया कि एक कार्यालय के भीतर कुछ कर्मचारी बैठते हैं और आरोपी शुभम थप्पड़ बरसा रहा है। हालांकि, पुलिस की ओर से अब तक किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वायरल वीडियो को लेकर चर्चा है कि आरोपी जिसके साथ मारपीट कर रहा है वे उसी के कर्मचारी हैं। ब्यूरो