उठी मांग
उन्होंने मांग की कि वर्तमान में 40 लाख तक के सालाना टर्नओवर पर जीएसटी पंजीकरण में छूट मिलती है, इसे एक करोड़ किया जाए। इससे छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। जरी व्यापार मंडल के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने कहा कि समय के साथ जीएसटी में अधिकतर सुविधाएं ऑनलाइन हो गई हैं। विभाग की ओर से किसी भी व्यापारी को नोटिस ऑनलाइन भेजने का नियम है।
यदि व्यापारी ऑनलाइन उपस्थित नहीं होता है, तो मैनुअल नोटिस भेजने की अनिवार्यता हो। दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि जीएसटी में कई अच्छे बदलाव हुए हैं। दवाएं सस्ती हुई हैं। बैठक में लहुराबीर व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवप्रकाश, चौकाघाट व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश मिश्रा मौजूद रहे।
सेवईं पर नहीं लगता था टैक्स
सेवईं व्यापार मंडल के अध्यक्ष सचिन मौर्या ने बताया कि 2017 से पहले सेवईं के कारोबार पर टैक्स नहीं था। यह कुटीर उद्योग था। जीएसटी आने के बाद से सेवई के कारोबार पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगने लगी। इससे बड़ी कंपनियों को फायदा होने लगा और कुटीर उद्योगों में कमी आने लगी।