फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : श्रृंगार गौरी पूजन- सत्यनारायण मंदिर और गेट नंबर 4-बी मिलेगा प्रवेश, महिलाओं को मिलेगी वरीयता

Tue, 01 Apr 2025 11:39 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

मां श्रृंगार गौरी का पूजन साल में एक बार चैत्र नवरात्र के दिन ज्ञानवापी में होता है। इस बार गेट नंबर 4-बी से प्रवेश मिलेगा और महिलाओं को दर्शन की वरीयता मिलेगी। 
विज्ञापन
ज्ञानवापी स्थित श्रृंगार गौरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 चैत्र नवरात्र के चौथे दिन ज्ञानवापी स्थित श्रृंगार गौरी के दर्शन-पूजन होंगे। सत्यनारायण मंदिर और विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4-बी से सुबह 8.30 बजे से ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद के जत्थे को प्रवेश मिलेगा। इस दर्शन-पूजन में महिला दर्शनार्थियों को वरीयता दी जाएगी।

विज्ञापन


सबसे आगे इनकी लाइन होगी, उसके बाद बाकी सभी के दर्शन होंगे। मंगलवार को मंदिर सभागार में ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद की ओर से माता श्रृंगार गौरी के पूजन कार्यक्रम, ज्ञानवापी व्यास जी तहखाना और बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन को एक बैठक हुई।

इस बैठक में तय किया गया कि बीते 38 वर्षों से चली आ रही श्रृंगार गौरी के दर्शन की अबाध परंपरा को कायम रखने और उसके दर्शन के मौलिक स्वरूप पर गहन विचार मंथन किया गया। मंदिर प्रशासन ने विगत वर्षों के स्वरूप को ही बनाए रखने का विचार रखा, जिस पर ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद के सदस्यों ने सहमति जताई।
विज्ञापन


यह भी तय हुआ कि पुलिस प्रशासन भक्तों के परंपरागत व्यवस्था में सहयोग करेगा। यह भी तय हुआ कि सबसे आगे महिलाएं ही दर्शन करेगी ततपश्चात क्रम निर्धारण से दर्शन पूजन होगा। बैठक में कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र, मंदिर प्रशासनल के डिप्टी एसडीएम शंभू शरण, पुलिस उपायुक्त,सहित ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद से डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र, अधिवक्ता अनघ शुक्ल, पतंजलि पांडेय आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें