केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षण संस्थान की ओर से 15 दिवसीय प्रो. एलएम जोशी स्मृति अंतर कक्षा फुटबाॅल टूर्नामेंट संस्थान के खेल मैदान पर खेला गया। इसके बालिका वर्ग में श्रींग ढोल्मा के दो गोल की मदद से में पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष की टीम ने द्वितीय वर्ष की टीम को एक गोल के अंतर से हरा दिया। लीग में महिला वर्ग पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष की टीम ने पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष को 3-2 गोल स्कोर से हराया। पहला गोल पूर्व मध्यमा प्रथम की कर्मा वांगमो ने वहीं श्रींग ढोल्मा ने दो गोल किया। द्वितीय वर्ष की ओर से ढोल्मा धोरोंग और शेंजिंग ने एक-एक गोल किया। पुरुष वर्ग में आचार्य द्वितीय और स्टाफ कंबाइंड के बीच खेला गया मैच 3-3 से ड्राॅ हो गया। आचार्य द्वितीय की ओर से ग्याशो ने एक और फिंजोक धार्केल ने दो गोल जबकि स्टाफ कंबाइंड की ओर से बुद्धा लामा ने एक गोल औरर लोब्शांग ने दो गोल किया। निर्णायक की भूमिका दावा सांग्पो और थाप्के ने निभाई।