शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर मार्ग के समीप स्थित काशी आनंदम स्पिरिचुअल एंड वेलनेस वैदिक विलेज में 11 से 17 नवंबर तक श्रीमद्भागवत कथा होगी। कोलकाता के उद्योगपति विजय खेमका अपने पूर्वजों की स्मृति में आयोजन करेंगे। इस अवसर पर देशभर के 100 से अधिक उद्योगपति, भक्त और साधक पवित्र काशी पहुच रहे हैं। 11 नवंबर को सुबह 10 बजे से शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर से कलश यात्रा निकलेगी। शाम को चार बजे सभी गंगा आरती में शामिल होंगे।