भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ संवाद
- फोटो : संगठन
अस्सी क्षेत्र में सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह का शुभारंभ हुआ। सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भक्ति भाव से यात्रा में भाग लिया। श्री काशीधर्मपीठ रामेश्वर मठ से निकली यात्रा अस्सी घाट पहुंची। भजन-कीर्तन और जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ जी महाराज के श्रीमुख से कथा का शुभारंभ हुआ। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत मानव जीवन में भक्ति, श्रद्धा और सद्भावना का संचार करती है तथा लोकमंगल का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने देवर्षि नारद, वेदव्यास और राजा परीक्षित के प्रसंगों के माध्यम से भागवत की महत्ता पर प्रकाश डाला। मुख्य यजमान देवमणि शुक्ला रहे। आनंद स्वरूप ब्रह्मचारी, मनोज मिश्रा, विनय तिवारी, वंशी शुक्ला, योगेश चंद्र यादव, पंकज शास्त्री आदि मौजूद रहे।