फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: हॉटस्पॉट क्षेत्र के आसपास के इलाकों में जरूरी सामानों की किल्लत, दवा से लेकर राशन की कमी

Thu, 23 Apr 2020 11:43 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मऊ जिले में कोरोना वायरस का पहला मामला कोपागंज कस्बे के दोस्तपुरा मोहल्ले में मिलने के बाद कस्बे को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया। इस दौरान दोस्तपुरा सहित डेढ़ किमी के एरिया सील कर दिया गया है। यहां पर कोई अंदर-बाहर नहीं जा सकता है। इस कारण लोगों को जरूरी सामानों की किल्लत होने लगी है।

विज्ञापन


हालांकि दोस्तपुरा जो मुख्य हॉटस्पॉट घोषित क्षेत्र है, वहां किसी प्रकार की दिक्कत नही है। लेकिन आसपास के क्षेत्रों में आवश्यक सामग्री के साथ दवा का भी अभाव है। लोगों की मानें तो शाम को संक्रमित की रिपोर्ट आई, इसके बाद पूरा क्षेत्र हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया।

इसके चलते लोग सामान आदि नहीं खरीद पाए थे। इसका परिणाम है कि अब जब लॉकडाउन का पालन सख्ती से कराया जा रहा तो लोग सब्जी, राशन और दवा के लिए तरस गए हैं। कस्बा के मोहल्ला दोस्तपुरा में आवश्यक वस्तुओं की डोर टू डोर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा दुकानों को किराने की दुकान, मेडिकल स्टोर और दूध सप्लाई में बांट दिया है।

विज्ञापन

इसके साथ-साथ छह ठेले वालों को भी चिह्नित किया गया है, जिसमें तीन को किराना सामग्री वितरण और बाकी तीन को सब्जी के वितरण की जिम्मेदारी दी गई। लेकिन इससे संबंधित डेढ़ किलोमीटर परिधि में भी आवश्यक दुकानों को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

इस परिधि में ऐसे लोग भी हैं, जिनका गुजारा लॉकडाउन के दौरान लोगों के सहयोग से चल रहा था। लेकिन 3 दिन व्यतीत होने के बाद भी इन क्षेत्रों में राशन दूध दवा आदि की सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। पतनपुरा, चंदनपुरा निवासी लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा अचानक सब कुछ बंद कर दिया गया, जिसके चलते अधिकांश लोग राशन पर्याप्त मात्रा में खरीद नहीं सके।
विज्ञापन

अब तीन दिन बीत जाने के बाबजूद भी प्रशासन द्वारा कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है। इसी प्रकार कोपकोहना के सूरज शर्मा ब्लड प्रेशर की दवा के लिए परेशान हैं। जुम्मनपुरा निवासी बिंदु चौरासिया का कहना है कि जो भी सप्लाई अभी तक हो रही है, वह हॉटस्पॉट क्षेत्र में हो रही है। बाकी के क्षेत्रों में हरी सब्जी बच्चे दूध के लिए परेशान हैं।

इस बारे में पूछे जाने पर हॉटस्पॉट के प्रभारी नायाब तहसीलदार अनुराग सिंह ने कहा कि आज नगर पंचायत के बैठक में जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर बफर जोन में राशन सप्लाई और दवा के बाबत चर्चा की गई है। आज शाम नहीं तो कल से सप्लाई प्रारंभ हो जाएगी। साथ किसको भी कोई समस्या हो वे हमारे फोन पर और अधिशासी अभियंता से संपर्क कर सकते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें