फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू में प्रॉक्टोरियल बोर्ड की मौजूदगी में खुलीं दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर के गेट पर सोमवार को प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों की मौजूदगी में दुकानें खुलीं। गेट के सामने सुबह से लेकर शाम तक सुरक्षाकर्मी बैठे रहे। एलआईयू की टीम भी विश्वनाथ मंदिर और हॉस्टल के आसपास चक्रमण करती रही। सीसी कैमरे से भी निगरानी होती रही।
विज्ञापन

चीफ प्राॅक्टर ने मधुबन पार्क में दो दिन पहले एक दुकानकार से रुपये छीनने के मामले में डॉ. रंजीत सिंह की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित कर दी है। विश्वविद्यालय परिसर में सरस्वती पूजन के नाम पर एक फरवरी को चंदा मांगने का आरोप लगाते हुए दुकानदारों ने दुकान बंद कर चीफ प्रॉक्टर से शिकायत की थी। छात्रों पर जबरन 11 हजार रुपये मांगने, जान से मारने की धमकी पर कार्रवाई की मांग की थी। रविवार को भी दिन में कई दुकान बंद रही। शाम को दो दुकान खुले तो कुछ छात्रों ने पहुंचकर 11 हजार रुपये मांगा। जब उसने मना किया तो छात्रों ने दुकानदार की पिटाई कर दी थी।
आमदिनों में चार से पांच सुरक्षाकर्मी विश्वनाथ मंदिर गेट पर तैनात रहते हैं, लेकिन सोमवार को दस से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। इस दौरान चीफ प्रॉक्टर प्रो. शिवप्रकाश सिंह भी प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों के साथ घूमते रहे। चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि मामले में रविवार ही पुलिस को तहरीर दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें