फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आधे शहर को 26 घंटे नहीं मिला पीने का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली में आई फाॅल्ट के कारण भेलूपुर जलकल परिसर से आधे शहर की जलापूर्ति तकरीबन 16 घंटे ठप रही। बिजली रात साढ़े सात बजे आई। तब जाकर जलापूर्ति चालू हुई। इसके चलते तकरीबन आठ लाख की आबादी प्रभावित रही। भेलूपुर से आधे शहर को जलापूर्ति की जाती है। जलापूर्ति न होने से टंकियों में भरा पानी भी खाली हो गया। रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हुए। पेयजल के लिए लोगों को पानी खरीदकर पीना पड़ा।
विज्ञापन

एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे जलकल और बिजली विभाग के अधिकारी
जलकल के प्रभारी सचिव ओपी सिंह ने बताया कि भोर मेंं बिजली मेंं आई खराबी के कारण जलापूर्ति नहीं हो सकी। बिजली विभाग से संपर्क किया गया तो उन्होंने भिखारीपुर से बिजली आपूर्ति चालू की, लेकिन उन्होंने कनेक्शन उल्टा कर दिया था। जिसके चलते मीटर के आगे बिजली नहीं बढ़ रही थी। उधर, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता आनंद प्रकाश ने कहा कि हमारी लाइन सही है। जलकल परिसर में ही फाॅल्ट था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें