फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गंगा का पानी घटते ही अस्सी घाट पर जगह को लेकर भिड़े दुकानदार-पंडे

विज्ञापन
गंगा का जलस्तर उतरते ही घाट कब्जे को लेकर दुकानदारों और पंडों में मारपीट, वीडियो वायरलवाराणसी - फोटो : 1
विज्ञापन
मारपीट का वीडियो वायरल, अस्थायी दुकानों व चौकियां लगाकर कब्जे का आरोप
विज्ञापन

फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी

वाराणसी। गंगा का जलस्तर घटते ही अस्सी घाट पर जगह कब्जाने को लेकर दुकानदारों और तीर्थ पुरोहितों के बीच विवाद हो गया। शनिवार सुबह दुकान लगाने और चौकी रखने को लेकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाढ़ के बाद घाट पर जमा सिल्ट हटाने और सफाई का काम तेजी से चल रहा है। तीर्थ पुरोहित परिवार का आरोप है कि बाहरी लोग घाट की सार्वजनिक जगह पर अस्थायी दुकान और चौकियां लगाकर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। विरोध करने पर आए दिन विवाद की स्थिति बन रही है। पानी घटने के बाद उन्होंने अपने स्तर से सिल्ट हटवाकर घाट की जगह साफ कराई। आरोप है कि जगह साफ होते ही वहां दुकान लगाने वाले लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। दुकानदारों का कहना है कि वे लंबे समय से इसी स्थान पर दुकान लगाते आ रहे हैं, इसलिए दुकान वहीं लगाएंगे।
विज्ञापन



टीका-चंदन की चौकियों को लेकर भी विवाद
मामला सिर्फ अस्थायी दुकानों तक सीमित नहीं है। घाट पर टीका-चंदन लगाने वाले पंडों की चौकियों को लेकर भी विवाद की स्थिति है। तीर्थ पुरोहित परिवार का आरोप है कि कुछ लोग मनमाने तरीके से घाट की सार्वजनिक जगह का इस्तेमाल कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक अस्सी घाट पर बड़ी संख्या में अस्थायी दुकानें लगती हैं। यह भी आरोप है कि नगर निगम की ओर से कुछ दुकानदारों की रसीद काटी जाती है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि घाट की सीमित सार्वजनिक जगह पर दुकान लगाने की अनुमति किस आधार पर दी जा रही है। थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें