फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्लाद दुकानदार: कूलर चोरी को लेकर कर्मचारी को शौचालय में किया बंद, मिर्च का दिया धुआं; शरीर पर मारे 100 डंडे

Mon, 28 Jul 2025 02:43 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, विंध्याचल (मिर्जापुर)

सार

मिर्जापुर में कूलर चोरी के आरोप में दुकानदार ने अपने कर्मचारी को घर के शौचालय में बंद कर पिटाई कर दी। मिर्च का धुआं देकर उसके पैर और शरीर पर 100 डंडे मारे।
विज्ञापन
दुकानदार ने डंडे से कर्मचारी को पीटा - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर में कूलर चोरी के आरोप में दुकानदार ने रविवार की सुबह अपने कर्मचारी को घर के शौचालय में बंद कर पिटाई कर दी। मिर्च का धुआं देकर उसके पैर और शरीर पर 100 डंडे मारे। दुकानदार चोरी कबूल करने के लिए दबाव डाल रहा था। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी दुकानदार अजय अग्रहरि को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


विंध्याचल थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय के अनुसार, क्षेत्र के कंतित गोंसाईपुर निवासी राजकुमार मौर्या ने तहरीर में कहा था कि वह डेढ़ माह से अटल चौराहा स्थित अजय अग्रहरि की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर काम करता है। रविवार सुबह दुकान बंद थी। वह दुकान मालिक को बुलाने के लिए उसके घर गया। आरोप है कि दुकानदार अजय अग्रहरि और उसके साथियों आदित्य और हर्ष ने घर के शौचालय में रस्सी से बांध दिया। 

मिर्च का धुआं देकर कबूल कराने लगे कि उसने कूलर चोरी की है। चोरी कबूल न करने पर पैर और शरीर में 100 डंडे मारे। इसके बाद राजकुमार के घर पर जाकर तलाशी ली लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताता कि कूलर चोरी करने का आरोप लगाकर दुकानदार ने कर्मचारी की पिटाई की थी। तहरीर के आधार पर दुकानदार अजय अग्रहरि, आदित्य और हर्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अजय अग्रहरि को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें