कछवा रोड। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ठटरा गांव में सोमवार शाम एक मिठाई दुकानदार की पिटाई कर दी गई। दुकानदार ने अपनी दुकान के सामने अवैध रूप से ऑटो खड़ी कर सवारी भरने का विरोध किया था। गुस्साए व्यापारियों ने भी ऑटो चालक और उसके साथी को पीटा। मिठाई दुकानदार अलगू मोदनवाल ने पुलिस को बताया कि ऑटो चालक डब्बू से ऑटो हटाने को कहा। डब्बू मिर्जापुर के रामापुर गांव का निवासी है। जिसके बाद डब्बू और उसके एक साथी ने मिलकर पिटाई कर दी। पास के दुकानदारों ने दुकानदार का बीचबचाव किया। गुस्साए व्यापारियों ने एकजुट होकर ऑटो चालक और उसके साथी को पीटा। पुलिस बूथ पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। व्यापारियों का आरोप है कि सुबह से शाम तक ऑटो चालक और ठेला दुकानदार सड़क पर मनमाने तरीके से अतिक्रमण करते हैं। इससे ग्राहकों को दुकानों पर आने-जाने में काफी परेशानी होती है। थाना प्रभारी गोपालजी कुशवाहा ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद