फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: खाली जमीन में धंसा मिला शिवलिंग, आस्थावानों ने चढ़ाए फूल, किया जलाभिषेक

Thu, 04 Jun 2020 06:23 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
पूजा करते ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

चंदौली जिले के कंदवा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में रामकृत यादव के घर के सामने स्थित मैदान में शिवलिंग प्रकट होने की खबर पूरे इलाके में फैल गई। गुरुवार को शिवलिंग को देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। इसके साथ ही आस्थावानों ने फूल, माला व जलाभिषेक किया।

विज्ञापन


जलालपुर निवासी रामकृत यादव के घर के आगे खाली जमीन में कुछ लड़के क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान दौड़ते समय एक बच्चे को ठोकर लगी। जिस पर  उन्होंने जमीन से कुछ ऊपर उठी मिट्टी को बल्ले की मदद से दबाना चाहा तो मिट्टी में दबा शिवलिंग नीचे नहीं दब सका।
 

 
Trending Videos
विज्ञापन

शिवलिंग - फोटो : amar ujala
इसके बाद लड़कों ने यह बात लोगों को बताई। बच्चों की बात सुनकर वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। रामप्रीत यादव व वहां मौजूद अन्य ग्रामीणों मिट्टी को हटाया तो उसमें से शिवलिंग मिला। धीरे-धीरे शिवलिंग के प्रकट होने की सूचना गांव सहित पूरे इलाके में फैल गई। 
प्राचीन समय में भी मूर्ति पूजा को महत्व दिया जाता था। शिवलिंग के पत्थर की जांच के बाद ही उसके पुरातन होने का प्रमाण मिल सकेगा। लोगों मूर्ति को संरक्षित करके आगे की प्रक्रिया के लिए प्रयास करने की जरूरत है। 
प्रो. ओएन सिंह, विभागाध्यक्ष पुरातत्व विभाग बीएचयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें