बेलवरिया में चल रही प्रादेशिक कुश्ती प्रतियोगिता में जीत के लिए दम लगाते मुजफ्फरपुर के पियूष व
बेलवरिया में खेली जा रही प्रादेशिक कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी वाराणसी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। बालक वर्ग के 87 किलो भार वर्ग में संत कबीर नगर के शिवम ने साल्तो दांव लगाकर गोरखपुर के अभिषेक के खिलाफ चार अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। काशी के खिलाड़ियों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से पदक तालिका पर दूसरे दिन भी वाराणसी शीर्ष पर कायम रहा। पहले दिन बालिका वर्ग में वाराणसी के खिलाड़ियों ने 90 अंक, मेरठ 80 अंक और लेकर गौतम बुद्ध नगर के खिलाड़ी 55 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
दूसरे दिन बुधवार को ग्रीको रोमन और फ्रीस्टाइल के पांच-पांच भार वर्ग में प्रतियोगिता हुई। वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने बताया कि ग्रीको रोमन 82 किलो में बागपत के रितेश ने लखनऊ के निशांत को हराकर स्वर्ण पदक जीता। 87 किलो में संत कबीर नगर के शिवम यादव ने स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के अभिषेक यादव को हराकर स्वर्ण पदक जीता। मुख्य अतिथि भाजपा नेता सर्वेश सिंह सोनू ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर प्रतियोगिता शुरू कराई। अध्यक्षता यूपी कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद उपाध्याय ने की।
मौके पर डॉ. एसडी राय, मनोहर पहलवान, मेवा पहलवान, सुरेंद्र पहलवान, अशोक, रामसेवक यादव, पारस, संजय उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका राम आशीष यादव, अनीश यादव, सुभाष यादव, अंकित तिवारी, विकास पटेल, चंद्रभूषण यादव, बेबी सिंह, रेनू पाल ने निभाई। खिलाड़ियों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए मेडिकल टीम ने ओम हॉस्पिटल और अपेक्स हॉस्पिटल की टीम संयुक्त टीम तैनात रही।
बेलवरिया में चल रही प्रादेशिक कुश्ती प्रतियोगिता में जीत के लिए दम लगाते मुजफ्फरपुर के पियूष व
बेलवरिया में चल रही प्रादेशिक कुश्ती प्रतियोगिता में जीत के लिए दम लगाते मुजफ्फरपुर के पियूष व