फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: दशाश्वमेध घाट पर खोदाई में मिला शिवलिंग, हजारों साल पुराना होने का अनुमान, पुरातत्व विभाग करेगा जांच

Sat, 30 Jan 2021 12:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
खुदाई में मिला शिवलिंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में दशाश्वमेध घाट पर खोदाई के दौरान शुक्रवार को शिवलिंग मिला। शिवलिंग मिलने की जानकारी होते ही देखने वालों की भीड़ लग गई। काम को रोक दिया गया और इसको लेकर चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया।

विज्ञापन


शुक्रवार को दशाश्वमेध घाट स्थित जल पुलिस आफिस के नीचे एलईडी स्क्रीन लगाने के लिए खोदाई का काम चल रहा था। खोदाई के दौरान एक शिवलिंग व अरघा मिला। शिवलिंग मिलने की सूचना मजदूरों ने सुपरवाइजर को दी, जिसके बाद काम को रोक दिया गया। सुपरवाइजर ने बताया कि खोदाई का काम रोक दिया गया है और शिवलिंग की जानकारी के लिए पुरातत्व विभाग से संपर्क किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर खोदाई चल रही थी, वहां पर पहले यज्ञ कुंड हुआ करता था। खोदाई में मिला शिवलिंग हजारों साल पुराना हो सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें