कैलाश मठ में सप्तदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा शुभारंभ रविवार को महामंडलेश्वर स्वामी आशुतोषानंद गिरि महाराज ने किया। कथावाचक आशुतोषानंद गिरि ने बताया कि शिवलिंग ब्रह्मांडीय चेतना का प्रतीक है और सच्ची शिवभक्ति से मानव जीवन में धर्म, शांति, सद्भाव एवं मोक्ष की प्राप्ति होती है। शुभारंभ अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई। पूरा परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। कथा के मुख्य यजमान राजेंद्र शर्मा रहे। आयोजक रामावतार, राजेंद्र शर्मा एवं महेंद्र शर्मा हैं।