फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिस ने नहीं की फायरिंग...फिर भी बदमाश को लग गई गोली, जानें कैसे, वाराणसी रेफर; दो साथी भाग निकले

Sun, 11 Jan 2026 11:46 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

UP News: मऊ जिले में कोपागंज थाने की पुलिस को बदमाश भागने लगे। टीम पर फायरिंग भी की लेकिन अंधेरे में साथी की गोली से ही एक बदमाश घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
घायल बदमाश से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime: मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी पुलिस चौकी के पास बीती रात पुलिस को देख भाग रहे तीन बदमाश तमंचे से फायरिंग करने लगे। 15 हजार के इनामी बदमाश शिवानंद उर्फ शिवा को साथी के तमंचे से गोली लगी और लहुलूहान हो गया। 

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि शनिवार की रात करीब 11 बजे पुलिस टीम अदरी पुलिस चौकी के पास वाहनों की चेकिंग रही थी। तभी तीन युवक एक बाइक पर आते दिखे। पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो भागने लगे, इस दौरान तीनों ने तमंचा से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। 

फायरिंग में सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अलीनगर निवासी शिवानंद उर्फ शिवा के कमर के नीचे उसी के साथी की गोली लग गई और वो पकड़ा गया। दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए उनकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


बताया कि शिवानंद कई आपराधिक मामलों में वांछित है, 15 हजार इनामी बदमाश है। पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत गंभीर देख डॉक्टर ने बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें