फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबतपुर एफओबी की मरम्मत की मांग, लोग हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगंगा से लोकसभा सांसद कार्ति चिदंबरम ने शनिवार को बाबतपुर रेलवे स्टेशन स्थित टूटे फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) की समस्या को दूर करने के लिए रेल मंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने रेल मंत्री को लिखे गए पत्र में आम जन को रोजाना होने वाली परेशानियों का भी जिक्र किया है।
विज्ञापन

सांसद कार्ति ने पत्र में लिखा है कि बाबतपुर रेलवे स्टेशन का यह पुल 16 जनवरी 2020 को मालगाड़ी की टक्कर से टूट गया था। इसके बाद इस पुल की मरम्मत नहीं की गई और इसको ऐसे ही छोड़ दिया गया है। पुल की मरम्मत नहीं होने के कारण रोजाना बच्चे, बड़े और दिव्यांग अपनी जान को जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करते हैं। रेलमंत्री से मांग की है कि जल्द से जल्द पुल का निर्माण कराया जाए जिससे कि आने वाले भविष्य में किसी भी तरह की दुर्घटना ना होने पाए। कांग्रेस के सोशल मीडिया के प्रदेश महासचिव वैभव कुमार त्रिपाठी ने इस मामले से शिवगंगा के सांसद को अवगत कराया था। बता दें कि अमर उजाला ने 13 फरवरी के अंक में क्षतिग्रस्त फुट ओवर ब्रिज की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें