फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: सड़क निर्माण में बाधक बन रहे धार्मिक स्थल कराएं शिफ्ट, PWD मंत्री जितिन प्रसाद ने दिए निर्देश

Thu, 25 May 2023 07:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कैबिनेट मंत्री (लोक निर्माण विभाग ) जितिन प्रसाद ने गुरुवार को सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि सड़क निर्माण के दौरान बीच रास्ते आ रहे धर्मस्थल को दूसरे स्थान पर शिफ्ट कराएं। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि अधिकारी क्षेत्र में जाकर सड़कों के निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का निरीक्षण करें।
विज्ञापन
सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आए लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने गुरुवार को सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि सड़क निर्माण के दौरान बीच रास्ते आ रहे धर्मस्थल को दूसरे स्थान पर शिफ्ट कराएं। उन्होंने जल्द से जल्द सड़क निर्माण का काम पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही चेतावनी दी कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया तो संबंधित अभियंताओं और ठेकेदारों पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि अधिकारी क्षेत्र में जाकर सड़कों के निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का निरीक्षण करें। गुणवत्ता में कहीं कोई कमी हो तो अभियंता और ठेकेदार पर कार्रवाई करें। हर महीने के प्रथम सप्ताह में समीक्षा बैठक करें।

रात में सड़क किनारे लगीं सभी लाइटें जलनी चाहिए

उन्होंने कहा कि वाराणसी जनपद प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है। यहां पर जो भी निर्माण कार्य हो, वह गुणवत्तापूर्ण हो। लंबित और अपूर्ण परियोजनाओं को दिसंकर तक पूरा करने की हिदायत दी। कहा कि रात में सड़क किनारे लगीं सभी लाइटें जलनी चाहिए। लाइट न जलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
ये भी पढ़ें: शादी के कुछ घंटे बाद ही दुल्हन ने दिया धोखा, सारनाथ थाने में तीन सिपाहियों सहित 10 के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने फुलवरिया फोरलेन मार्ग को शीघ्र पूर्ण कराए जाने पर खास जोर दिया। कहा कि लहरतारा-फुलवरिया फोरलेन मार्ग के भूमि अधिग्रहण के मामलों को दो से तीन दिन हल करें। उन्होंने लहरतारा-फुलवरिया फोरलेन मार्ग को हर हाल में दो महीने में शुरू कराने का निर्देश दिया। चेताया कि अब समय सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी।  बैठक में डीएम एस राजलिंगम, सीडीओ हिमांशु नागपाल, राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, नवनिर्वाचित मेयर अशोक तिवारी, एमएसली हंसराज विश्वकर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें