फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शीएट कॉलेज ने जीता अंतर महाविद्यालयीय कबड्डी ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की ओर से गहनी के सरस्वती उच्च शिक्षा एवं तकनीकी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें शीएट पीजी कॉलेज की टीम ने फाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम किया। शीएट पीजी कॉलेज की टीम ने महादेव पीजी कॉलेज बरियासनपुर की टीम को 26-13 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में शीएट पीजी कॉलेज, जगतपुर पीजी कॉलेज, हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज, बलदेव पीजी कॉलेज, ओबरा पीजी कॉलेज, संत अतुलानंद पीजी कॉलेज, जीवनदीप पीजी कॉलेज, महादेव पीजी कॉलेज, बीआईटीई कॉलेज, मां खंडवारी पीजी कॉलेज, अशोका इंस्टीट्यूट और जीडी विनानी पीजी कॉलेज की टीमें शामिल हुईं। सेमीफाइनल में शीएट पीजी कॉलेज का मुकाबला बीआईटीई कॉलेज से तथा महादेव पीजी कॉलेज का मुकाबला महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की टीम से हुआ। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव व नवीन सिंह ने पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से डॉ. दिनेश सिंह ने निभाई। इस मौके पर डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. संजीव सिंह, डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. सुजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें