फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की पुण्यतिथि पर हुआ शहनाई दंगल, मुंबई से भी पहुंचे मेहमान

Wed, 21 Aug 2019 02:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
शहनाई दंगल में मौजूद मुंबई और बनारस के शहनाई वादक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत रत्न शहनाई सम्राट उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की 13वीं पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर मंगलवार को कैंटोमेंट स्थित एक होटल में शहनाई दंगल हुआ। पहले चरण में मुंबई और बनारस के शहनाई वादकों ने शहनाई सम्राट को श्रद्धांजलि अर्पित की। दूसरे चरण में शहनाई दंगल फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन


दीपिका कल्चरल सोसाइटी आफ इंडिया और होटल रेडिसन की ओर से आयोजित समारोह में उस्ताद पर आधारित विशेष लघु फि ल्म याद-ए-बिस्मिल्लाह का प्रदर्शन भी किया गया। फि ल्म के माध्यम से शहनाई सम्राट के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस फिल्म का निर्देशन मुंबई के शुभंकर घोष ने किया।

उस्ताद को पिता मानने वाली पद्मश्री से अलंकृत गायिका डा सोमा घोष ने कजरी और झूला की सुमधुर प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। बागेश्वरी तीन ताल एवं एक ताल में प्रस्तुति की कल ना परे श्याम बिन मोहे, सामने बैठा न करो मेरी, वह मेरा न था गजल, कजरी की प्रस्तुति की।

विज्ञापन

पहली प्रस्तुति  दिल्ली के पंडित योगेश शंकर ने तीन ताल में निबंध राग पूरिया धनाश्री एवं अगर बीच कैसे चलूं धुन बजाकर अपने शहनाई वादन से सबको सम्मोहित किया। वाराणसी के पंडित दुर्गा प्रसन्ना और उस्ताद कौशर अली ने पहले एकल फि र समूह में शहनाई वादन कर श्रोताओं को आनंदित किया।

शहनाई के दंगल में शानदार जवाब सवाल कजरी के माध्यम से प्रस्तुत की। इस अवसर पर गायिका सोमा घोष एवं यशभारती से सम्मानित तबला वादक उस्ताद नाजिम हुसैन को बिस्मिल्लाह कला रत्न से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत उस्ताद के चित्र पर फूल और दीप जलाकर मुख्य अतिथि पद्श्री राजेश्वर आचार्य और विशिष्टि अतिथि ब्रिगेडियर हुकुम सिंह बैंसला गेल के सीजेएम एसएन यादव ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खां साहब ने शहनाई को एक नई ऊंचाई प्रदान की।

समाज सेवा में विशंभर प्रसाद अग्रवाल, शिक्षा में डॉक्टर अनिल कुमार सिंह, चिकित्सा में डॉक्टर के के सिंह को भी सम्मान दिया गया। स्वागत रेडिसन के महाप्रबंधक सौरभ माथुर और संचालन अजय गुप्ता ने किया।  धन्यवाद ज्ञापन यशभारती लोक कलाकार विष्णु यादव ने किया।इस मौके पर प्रमोद मिश्र, विजय मिश्र, सुनील शुक्ला, मंजरी पांडेय, राजीव ठुकराल, हम हरमन सिंह कवर आदि शामिल रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें