फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी-ऊंचाहार ट्रैक पर दौड़ी पहली इलेक्ट्रिक सवारी गाड़ी

Thu, 17 Dec 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
इलेक्ट्रिफाइड रूट वाराणसी-ऊंचाहार पर बुधवार को इलेक्ट्रिक इंजन चालित पहली सवारी गाड़ी पूर्वा एक्सप्रेस दौड़ी। शनिवार को ओखा एक्सप्रेस भी इसी रूट से इलाहाबाद जाएगी।
विज्ञापन

 इस रूट के विद्युतीकरण होने के बाद जहां इंजन बदलने की झंझट से छुटकारा मिलेगा, वहीं समय और ईधन की बचत भी होगी।
हाल ही में वाराणसी-ऊंचाहार रूट के विद्युतीकरण का काम होने के बाद सीआरएस (मुख्य संरक्षा आयुक्त) क्लियरेंस के लिए इस रूट पर विशेष ट्रेन चलाई गई थी।
मुख्य संरक्षा आयुक्त की हरी झंडी मिलने के बाद मंगलवार की रात मुगलसराय-ऊंचाहार के बीच इलेक्ट्रिक इंजन चालित मालगाड़ी चलाई गई।
 यह 10:30 बजे वाराणसी जंक्शन (कैंट स्टेशन) पर पहुंची और 10:40 बजे इलेक्ट्रिक इंजन के साथ ऊंचाहार के लिए रवाना हुई।
लोको पॉयलट मोहम्मद इरशाद और सह पॉयलट घर भरन और गार्ड एसके दुबे रहे। यह ट्रेन लोहता, भदोही, जंघई, फाफामऊ, इलाहाबाद होते हुए ऊंचाहार पहुंची।
वहीं, बुधवार को पहली सवारी गाड़ी पूर्वा एक्सप्रेस शाम को 6:30 बजे रवाना की गई। बता दें कि यह ट्रेन हावड़ा से चलकर दिल्ली तक जाती है।
इस दौरान मुगलसराय में इस ट्रेन में डीजल रेल इंजन लगता है और फिर इलाहाबाद में बदला जाता है। अब जहां इंजन बदलने की झंझट से छुटकारा मिल जाएगा, घंटे भर का समय भी बचेगा।
विज्ञापन

अब शनिवार को ओखा वाराणसी-जंघई-फाफामऊ होते हुए जाएगी। इसको लेकर रेल प्रशासन खासा उत्साहित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें