केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान के बास्केटबॉल कोर्ट पर शास्त्रीय प्रथम को मिली हार
विज्ञापन
फोटो संवाद न्यूज एजेंसी वाराणसी। सारनाथ में केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान के बास्केटबॉल कोर्ट पर अंतर विभागीय मुकाबले खेले गए। शनिवार को महिला और पुरुष वर्ग के कुल चार मैच हुए। शास्त्री द्वितीय ने शास्त्री प्रथम को तीन अंक से हरा दिया। शास्त्रीय द्वितीय के कप्तान पेमा श्रींग सिंह ने 48 मिनट के खेल में 14 खिलाड़ियों की अदला-बदली की। प्रतियोगिता में शास्त्री द्वितीय 28 और शास्त्री प्रथम ने 25 अंक हासिल किए। शास्त्री द्वितीय के पेमा श्रींग ने 11 और प्रथम के दावा सांग्पो ने 14 अंक बनाए।
दूसरे मैच में पूर्व मध्यमा प्रथम ने स्टाफ और पीएचडी कंबाइंड टीम को 53-40 से हराया। पूर्व मध्यमा से श्रींग टॉपगेल ने 23 और पीएचडी के जामिंयांग ने 8 अंक बनाए। महिला वर्ग में शास्त्री प्रथम ने बीएड कंबाइंड को 16-9 से हराया। शास्त्री प्रथम के नावांग छेंजोंग ने 6 और बीएड कंबाइंड के नेमा लामो ने 3 अंक जुटाए। चौथे मैच में आचार्य प्रथम और शास्त्री तृतीय की कंबाइंड टीम ने पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष को 66-36 से हराया। कंबाइंड टीम की ओर से सिक्किम के कर्मा फुतिया ने 24 और पूर्व मध्यमा द्वितीय और अरुणाचल के फुर्बा धोरजी ने 17 अंक हासिल किए। प्रतियोगिता का फाइनल 25 जनवरी और पुरस्कार वितरण 26 जनवरी को होगा।