सारनाथ में फुटबॉल प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। स्वयं
सारनाथ केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान में खेली जा रही प्रो. लालमणि जोशी स्मृति 14 दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को महिला-पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल हुए। महिला वर्ग सेमीफाइनल में शास्त्री प्रथम वर्ष की फॉर्वर्ड खिलाड़ी कर्मा वांगमो के गोल से टीम ने शास्त्री द्वितीय वर्ष को एक गोल से हरा दिया। पुरुष वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में बीएबीएड ने शास्त्री द्वितीय वर्ष को एक गोल से हरा दिया। इसमें विजेता टीम की ओर से मिंदू ने एक गोल किया। प्रतियोगिता का फाइनल बृहस्पतिवार को होगा।