फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शास्त्री और आचार्य की परीक्षाएं अब जून में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की शास्त्री और आचार्य की परीक्षाएं अब जून में होंगी। परीक्षा समिति जल्द ही नई तारीखों की घोषणा करेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा की तैयारियां में लगा हुआ है। इस बार विश्वविद्यालय और महाविद्यालय की परीक्षाएं एक साथ होंगी। विश्वविद्यालय ने टाइमटेबल जारी कर दिया था। 20 मई से परीक्षाएं शुरू होनी थीं, लेकिन न तो प्रश्नपत्र तैयार थे और न ही परीक्षा की तैयारियां पूरी हो सकी थीं। महाविद्यालयों में तो परीक्षा फॉर्म भी अभी पूरी तरह से भरे नहीं जा सके थे। परीक्षा की तिथि को लेकर देश भर के संस्कृत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी। सूत्रों के अनुसार तैयारियां पूरी न होने के कारण शास्त्री, आचार्य की परीक्षाएं अब जून में कराई जाएंगी।कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। तैयारियां चल रही हैं। इस बार विश्वविद्यालय और महाविद्यालय की परीक्षाएं एक साथ ही कराई जाएंगी। विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के परीक्षा परिणाम भी एक साथ ही जारी होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें