संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में शास्त्री व आचार्य की सेमेस्टर परीक्षाएं नौ जनवरी से शुरू होंगी। देश के 362 केंद्रों पर लगभग 35 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार के अनुसार नौ जनवरी से 20 जनवरी तक होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, सिक्किम, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार सहित प्रदेश के जिलों के संबद्ध संस्कृत महाविद्यालयों में केंद्र बनाए गए हैं। बृहस्पतिवार की शाम तक संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य डेस्क स्लिप, प्रवेश पत्र और अटेंडेंस स्लिप को पोर्टल से अपलोड करने के लिए परेशान रहे। वेबसाइट पर दबाव होने के कारण डाउनलोड करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।