फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सौ मीटर दौड़ में एनी बेसेंट सदन के शशिकांत अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कमच्छा के श्री रणवीर संस्कृत विद्यालय की वार्षिक खेलकूद में मंगलवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। सौ मीटर दौड़ में एनी बेसेंट सदन के शशिकांत पांडेय ने स्वर्ण पदक जबकि मालवीय सदन के सर्वदमन पांडेय ने द्वितीय और वेदव्यास सदन के निशांत चौबे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्साकशी में वेदव्यास सदन विजेता और एनी बेसेंट सदन उपविजेता रहा। क्रिकेट में एनी बेसेंट सदन ने वेदव्यास सदन को हरा दिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. दिलीप कुमार दुरेहा ने किया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. आनंद कुमार जैन ने की। संचालन डॉ. भावेश पांडेय, धन्यवाद डॉ. संजय त्रिपाठी ने दिया। इस मौके पर तारकेश्वर झा, विकास चंद्र शर्मा, संतोष यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें