दीनापुर निवासी कराटे खिलाड़ी शशिकला मौर्या बांग्लादेश में हुए अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। वह 2023 में 21वीं एशियन कैडेट, जूनियर और अंडर-21 कराटे चैंपियनशिप, अल्माटी (कजाकिस्तान)- जूनियर काता में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। बताया कि टूर्नामेंट फीस, किट और यात्रा का खर्च जुटाने के लिए वह पिता ओमप्रकाश मौर्या के साथ माला गूथने का काम करती हैं।