भारत विकास परिषद काशी प्रांत की ओर से प्रांतीय आभार और होली मिलन समारोह कमिश्नरी सभागार में आयोजित किया गया। इसमें सत्र 2024-25 में हुए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सृजन शाखा को कई सम्मान से नवाजा गया। इसमें सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव, सर्वश्रेष्ठ महिला संयोजिका संध्या गुप्ता, श्रेष्ठ सचिव रमा सिंह और श्रेष्ठ शाखा सृजन शाखा समेत 10 सम्मान से सृजन शाखा को सम्मानित किया गया। शशि श्रीवास्तव ने कहा कि यह सम्मान सृजन शाखा के सदस्यों द्वारा किए गए कार्यों के प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह शाखा के लिए गर्व की बात है और भविष्य के लिए चुनौती भी है। इसे भविष्य में भी बरकरार रखा जाएगा।